स्कैनर का नया रूप बन रहा है गूगल लैंस (Google lens is becoming a new form of scanner)

 स्कैनर का नया रूप बन रहा है गूगल लैंस

गूगल लैंस को लॉन्च हुए कई साल हो गए हैं। लेकिन कार्य को प्रभावी बनाने के लिए नियमित रूप से इसमें अपडेट जारी हैं। अब इसे किसी भी स्मार्टफोन में एक्सेस कर सकते हैं।

स्कैनर का नया रूप बन रहा है गूगल लैंस (Google lens is becoming a new form of scanner)



1.टेक्स्ट स्कैन कर ट्रांसलेट करे

एंड्रॉइड के अलावा अब किसी भी स्मार्टफोन में गूगल लैंस को एक्सेस कर सकते हैं। यह पेपर पर लिखे शब्दों को टेक्स्ट का रूप देने के अलावा उनका अनुवाद करने, कॉन्टेक्ट में बिजनेस कार्ड और कैलेंडर में ईवेंट जोड़ने में भी सहायक है। यह लंबे पैराग्राफ को कॉपी कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखता है।

2.जो दिखे वही खोजें

आसपास जो भी वस्तु मौजूद है गूगल लैंस उसे स्कैन कर उसी के जैसी कई फोटोज व विकल्प उपलब्ध कराता है। जैसे कपड़े, फर्नीचर, बैग आदि। विशेषकर कोई वस्तु पसंद आने के बाद भी न मिले तो लेंस उसे स्कैन कर आसपास के मार्केटमें ऑनलाइन/ऑफलाइन मौजूद होने की जानकारी देगा।

3.कराए पहचान

अक्सर हमारे आसपास कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनके नाम से हम अनजान रहते हैं। ऐसे में गूगल लैंस सहायक होगा। उदाहरण के तौर पर किसी फूल, जानवर या जगह पर लेंस को पॉइंट करेंगे तो वह उसका नाम बताने के साथ ही संबंधित जानकारी भी देगा।

4.प्रॉब्लम सॉल्व करे

मैथेमेटिक्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी आदि से जुड़ी समस्याओं को हल करने में भी गूगल लैंस बहुत मददगार है। किसी भी इक्वेशन का यदि हल न मिले तो लेंस उसे फॉर्मूला सहित सॉल्व करने में सक्षम है। किसी भी किताब के कवर पेज को स्कैन कर उसे ऑनलाइन उपलब्ध करा सकता है जिसके बाद आप उसे पढ़ सकते हैं।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें