अनचाहे लोगों को अनफ्रेंड करना सही है

अनचाहे लोगों को अनफ्रेंड करना सही है

फेसबुक पर यदि आपके 500 से ज्यादा फ्रेंड्स हैं तो आप यह सोचकर खुश हो सकते हैं कि आप लोकप्रिय हैं लेकिन सही मायने में ऐसा नहीं। इनमें से कई लोगों को आप व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते होंगे। यदि ऐसा है तो आपको इनमें से कुछ को अनफ्रेंड कर देना चाहिए।

अनचाहे लोगों को अनफ्रेंड करना सही है
अनचाहे लोगों को अनफ्रेंड करना सही है



आपके रिश्तों पर गलत असर

सबुक पर ज्यादा फ्रेंड्स होने का खामियाजा आपके नजदीकी मित्रों को उठाना पड़ता है, क्योंकि कई बार उनके अपडेट्स आपको नहीं मिलते। फेसबुक पर 15 फीसदी लोग ऐसे हैं, जिनके 500 से ज्यादा फ्रेंड्स है। वे अपने सभी दोस्तों की सभी पोस्ट नहीं देख पाते।


दिमाग के लिए बुरा है

ऑक्सफोर्ड के एथोपॉलिजिस्ट डवनार के अनुसार एक बार में हमारे क्लोज सर्कल में 150 से अधिक लोग नहीं हो सकते। यदि है तो इसका हमारे दिमाग पर बुरा असर होता है। स्कूल और वर्कप्लेस के भूले-बिसरे दोस्तों को जोड़ा जाए तो भी यह आंकड़ा 200-250 से अधिक नहीं हो सकता।

प्राइवेसी मेंटेन रहती है

फेसबुक पर प्राइवेसी फीचर्स का इस्तेमाल करने वाले बहुत कम लोग हैं। ऐसे में यदि आपका फ्रेंड्स का दायरा बड़ा होगा और उसमें कम महत्व के लोग भी शामिल होंगे तो आपकी प्राइवेसी को भी खतरा हो सकता है। इसलिए कम महत्व लोगों को अनफ्रेंड करना सही है।

न्यूज फीड क्लीन रहती है

क्या आप चाहेंगे कि आपकी न्यूज फीड में आए कि आपके पुराने बॉस किस रेस्तरां में डिनर के लिए गए। इस तरह की चीजों से बचने के लिए अच्छा विचार यही है कि ऐसे लोगों को अनफ्रेंड कर दिया जाए, जिनके बारे में जानने की अब आपको कोई दिलचस्पी नहीं है।

इरिटेट होने से बचते हैं

कुछ लोग इतने इरिटेटिंग होते हैं कि आप उन्हें देखना पसंद नहीं करते। यदि ये फ्रेंड लिस्ट में है तो अनफ्रेंड करें। 



SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें