अगर आपको मोबाइल फोटोग्राफी करना पसंद करते हैं तो खास एसेसरीज से इसे बेहतर बनाएं

अगर आपको मोबाइल फोटोग्राफी करना पसंद करते हैं तो खास एसेसरीज से इसे बेहतर बनाएं

अब टिकटॉक जैसे वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म्स की संख्या इंटरनेट पर काफी बढ़ गई है। दुनियाभर के युवाओं में इनका काफी क्रेज है।

अगर आपको मोबाइल फोटोग्राफी करना पसंद करते हैं तो खास एसेसरीज से इसे बेहतर बनाएं


मोबाइल फोटोग्राफ की एसेसरीज

सेल्फी रिंग लाइट

यह रिंग लाइट आपको शानदार कवरेज उपलब्ध करवाती है। यह सेल्फी लेने और सेल्फी वीडियो शूट करने के लिए काफी शानदार साबित होती है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से 11 ब्राइटनेस लेवल्स में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं। आप व्हाइट, वार्म यलो या यलो प्लस व्हाइट लाइट के बीच में लाइट टेंपरेचर बदल सकते हैं। यह पोर्टेट लेने या वीडियो की लाइव स्ट्रीमिंग/शूटिंग के लिए फिल लाइट के रूप में भी काम में ली जा सकती है। यह लाइट फ्री एंगल एडजस्टमेंट प्रदान करती है। इसे यूएसबी से पावर मिलती रहती है। आप चाहें तो रास्ते में एक पोर्टेबल पावर बैंक से इसे चार्ज कर सकते हैं। यह लाइट अलग-अलग आकार में उपलब्ध है। आपको 18 इंच सर्किल से लेकर आपके स्मार्टफोन पर फिक्स होने वाला कॉम्पैक्ट पोर्टेबल वर्जन भी मिल सकता है। इसे काम में लेना बहुत आसान होता है। इसकी कीमत 199 रुपए से शुरू होती हैं। यह आकार पर निर्भर होती है।

एड-ऑन लेंसेज

कु छ प्रीमियम फोन्स में टेलीफोटो, वाइड एंगल और मैको लेसेज जैसे फीचर्स आते हैं। इनके लिए फोन में एड-ऑन लेंस लगाएं। बाजार में कई क्लिप-ऑन लेंसेज हैं जो सुपर वाइड एंगल, फिश आइ, 20 एक्स मैक्रो लेंसेज, 14 एक्स जूम आदि फीचर्स देते हैं। इनसे स्टार फिल्टर, केपीएल, केलिडोस्कोप, रेडियल जैसे प्रभाव जोड़ सकते हैं।

 एक्सटर्नल माइक्रोफोन

स्मार्टफोन से तैयार किए जाने वाले वीडियो में एक समस्या खराब ऑडियो रिकॉर्डिंग की आ सकती है। कई लोग वीडियो की ऑडियो क्वॉलिटी पर ध्यान नहीं देते हैं, पर बाद में उन्हें दुख होता है। कुछ फोन ऑडियो जूम जैसा फीचर प्रस्तुत करते हैं, जो ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए एक प्वॉइंट पर फोकस करने की सुविधा देते हैं। हालांकि यह सुविधा कुछ प्रीमियम फोन्स में ही उपलब्ध है । इसलिए यदि अन्य डिवाइसेज के लिए एक्सटर्नल माइक्रोफोन ही सर्वश्रेष्ठ विकल्प है। आप 199 रुपए में लैवेलियर माइक्रोफोन ले सकते हैं। आप बोया माइक्रोफोन ले सकते हैं जो एक क्लिप-ऑन माइक है। यह ओमनी डायरेक्शनल माइक होता है। यह अच्छी क्वॉलिटी का ऑडियो लेता है और आपके फोन से 3.5 एमएम ऑडियो जैक की मदद से कनेक्ट भी हो जाता है।

फ्लेक्सिबल ट्राईपॉड

क्या आपके साथ कभी ऐसी परिस्थिति घटित हुई है, जब आप अपने ट्राईपॉड के साथ कुछ शूट करने वाले हैं और आपको इसे सेट करने के लिए अच्छी तरह से स्पेस न मिला हो? इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप फ्लेक्सिबल टांगों वाला एक ट्राईपॉड ले सकते हैं। एडजेस्टेवल टांगों को किसी पोल या पेड़ के चारों ओर ट्विस्ट किया जा सकता है और अपनी पसंद का एंगल बनाकर शूटिंग की जा सकती है। इस तरह आपको रचनात्मक एंगल के साथ फोटो और वीडियो शूट करने की स्वतंत्रता मिल जाती है। सबसे खास बात है कि यह बहुत हल्का होता है। अगर आप खुरदुरी सतह पर शानदार मजबूती चाहते हैं तो रबराइज्ड फिट वाला ट्राईपॉड ले सकते हैं। काम में आसानी के लिए आप इसे एक ब्लूटूथ शटर रिमोट के साथ कम्बाइन कर सकते हैं।

 गिंबल

अब टिकटॉक जैसे वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म्स की संख्या इंटरनेट पर काफी बढ़ गई है। दुनियाभर के युवाओं में इनका काफी क्रेज है। कई लोग अपने स्मार्टफोन से वीडियो शूट करने लगे हैं। हाथ से काम लिए जाने वाले डिवाइसेज में सबसे बड़ी दिक्क्त यह है कि उन्हें काम में लेते समय डिवाइस हिलता रहता है और वीडियो सही नहीं बन पाता है। आप इससे बचने के लिए आप ट्रॉईपॉड काम में ले सकते हैं, पर यह आपके मूवमेंट को सीमित कर देता है। यदि आप वीडियो शूट करते समय इधर से उधर घूमना चाहते हैं और शानदार स्टेबलाइजेशन भी पसंद करते हैं तो आपको एक गिंबल ले लेना चाहिए। बाजार में कई तरह के कॉम्पैक्ट फोल्डेबल सिंबल मौजूद हैं। इनकी कीमत पांच हजार रुपए से शुरू होती है। स्मूद स्टेबलाइजर इमेज के लिए ये 3 एक्सिस स्टेबलाइजेशन प्रदान करते हैं । कुछ सिंपल एक्टिव ट्रैकिंग, हाइपर लेप्स और स्पोर्ट्स मोड जैसे शानदार फीचर्स भी उपलब्ध करवाते हैं।


SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें